डीएम नवीन कुमार ने वाइब्रेंट विलेज धनतोला का किया दौरा,अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण
किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड के वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित धनतोला और डोरिया गांव का दौरा कर विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अंचल कार्यालय दिघलबैंक का औचक निरीक्षण कर राजस्व मामलों की समीक्षा किया। निरीक्षण की शुरुआत धनतोला गांव से हुई। डीएम ने सबसे पहले प्लस टू उच्च विद्यालय सह मॉडल स्कूल धनतोला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक से विद्यालय में कुल छात्रों की संख्या एवं विषयवार शिक्षकों की जानकारी ली और विद्यालय व्यवस्था का जायजा लिया।
#BiharNews #TopFans #Kishanganj
#NewsUpdate #KishanganjNews