किशनगंज : पोषण माह 2026 हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी, आज पोषण माह 2026 के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से किशनगंज जिला अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं समुदाय स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
🏥 AWC पर जागरूकता: समुदाय को स्वस्थ एवं संतुलित आहार, आहार विविधता (Diet Diversity) एवं पर्याप्त प्रोटीन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया गया।
🥣 AWC पर THR वितरण:
पात्र लाभार्थियों को Take Home Ration (THR) का वितरण किया गया तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण में इसके उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
📱 FRS के माध्यम से सेवा वितरण:
Face Recognition System (FRS) के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान एवं पोषण सेवाओं की डिजिटल निगरानी को बढ़ावा दिया गया।
🍎 Healthy Diet & Diet Diversity:
दालें, अनाज, मोटे अनाज, सत्तू, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, मौसमी फल, दूध/दुग्ध उत्पाद एवं अंडा जैसे स्थानीय, विविध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने के लिए समुदाय को प्रेरित किया गया।
🎯 पोषण माह के प्रमुख फोकस:
• आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन
• गुणवत्तापूर्ण पोषण सेवाएँ एवं HCM
• THR का सही उपयोग
• बाल विकास एवं प्रारंभिक उद्दीपन
• मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण
• समुदाय की भागीदारी एवं जवाबदेही
• स्वास्थ्य, ICDS, जीविका, पंचायती राज एवं अन्य विभागों के बीच अभिसरण
🤝 पोषण एक साझा जिम्मेदारी है। आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, परिवार और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से ही स्वस्थ एवं सुपोषित किशनगंज का निर्माण संभव है।