हरसूद: सिविल न्यायालय हरसूद द्वारा ग्लोबल राइज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर
Harsud, Khandwa | Sep 17, 2026 सिविल न्यायालय हरसूद द्वारा ग्लोबल राइज इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायाधीश श्री सत्यम देवलिया द्वारा विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।