चूरू: गांव झरिया में हुई चोरी के मामले में दूधवाखारा पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Nov 16, 2024 चूरू के दुधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव झरिया में हुई चोरी के मामले में दूधवाखारा पुलिस ने चुराई हुई संपत्ति रखने के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। दूधवाखारा थाने के हेड कांस्टेबल रोहिताश ने बताया कि गांव झारिया के 40 वर्षीय मनीराम ब्राहमण ने मुकदमा दर्ज करवाया था।