चूरू: दूधवाखारा थाने में 2 हैड कांस्टेबल के बीच आपसी झगड़े का वीडियो हुआ वायरल
Churu, Churu | Nov 16, 2024 चूरू के दूधवाखारा थाने में दो हेड कांस्टेबल के बीच आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने अपने फेसबुक आईडी पर पोस्ट भी किया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझरिया ने बताया कि जल्द ही इस मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश की जाएगी।