चूरू: वार्ड 35 में पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त डीके सैनी के मुख्य आतिथ्य में हुआ सैनी समाज का स्नेह मिलन समारोह
Churu, Churu | Nov 16, 2024 वार्ड नंबर 35 में पापटानों के मोहल्ले में स्थित सैनी हनुमान मंदिर में जिला सैनी समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन व राजस्थान न्यायिक सेवा में चयन होने पर आकांक्षा सैनी का सम्मान किया गया। शनिवार शाम चार बजे के करीब हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डूंगरमल तवर ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन उपायुक्त डीके सैनी थे।