चूरू: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित सूचना केंद्र में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
Churu, Churu | Nov 16, 2024 राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सूचना केंद्र में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है।