चूरू: रतनगढ़: एनएच 52 पर झंकार होटल के पास डीपीआर ऑयल से भरा ट्रक पलटा, 3 घंटे से अधिक समय तक अवरुद्ध रहा नेशनल हाइवे
Churu, Churu | Nov 17, 2024 चूरू के एनएच 52 झंकार होटल के पास एक डीपीआर ऑयल से भरा टैंकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर ऑयल बिखरने से हड़कंप मच गया। सड़क पर ऑयल बिखरने की वजह से करीब तीन घंटे से ज्यादा समय तक हाइवे अवरुद्ध हो गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने सड़क पर बिखरे ऑयल पर मिट्टी और पानी डाल दिया।