सिराथू: पुलिस के लापरवाही के चलते दिनदहाड़े चोरियां, शीतला धाम आ रहे श्रद्धालु हो रहे परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
कड़ा धाम थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतला धाम में आषाढ़ महीने में लगने वाले मेले में पूर्वांचल जिलों के श्रद्धालु हजारों की संख्या में आते हैं। पुलिस की लापरवाही के चलते गंगा स्नान करने के दौरान इस बार श्रद्धालुओं के पैसे मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान चोरी हो रहे हैं, क्योंकि इस बार यहां चोर सक्रिय है।मंगलवार को कई श्रद्धालुओं के साथ हुई चोरी में यह बात बताई गई।