सिराथू: लोहन्दा गाँव में दो हफ्ते बाद दिखा बदलाव, एक तरफ 13वीं और दूसरी तरफ मेहमानों के आने से सफाई शुरू, नहीं पहुंचे बाहरी लोग
कौशांबी बहुचर्चित लोहन्दा कांड के दो हफ्ते के बाद 17 वे दिन सोमवार को बदलाव देखा गया है।सोमवार को गांव कोई भी बाहरी लोग नहीं पहुंचे हैं।एक तरफ मृतक रामबाबू के परिवार में 13वीं की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ कथित रेप पीड़िता के घर में भी साफ सफाई शुरू हो गई है।मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का गांव में आगमन होगा।गांव में काफी बदलाव दिखा है।