सिराथू: प्रशासन ने कई थानों की फोर्स और पीएसी लगाकर लोहन्दा गांव को छावनी में तब्दील किया, मंगलवार को कोई नहीं पहुंच सका लोहन्दा
सिराथू तहसील क्षेत्र के लोहन्दा गांव में मंगलवार को कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल तथा चायल की विधायक पूजा पाल को लोहन्दा गांव आना था। प्रशासन ने किसी राजनीतिक दल के लोगों को गांव में नहीं घुसने दिया।दोनों पक्षों की तरफ कोई भी राजनीतिक लोग शाम तक नहीं पहुंच सके हैं।