सिराथू: सपा जिलाध्यक्ष को सिराथू में किया गया हाउस अरेस्ट, डेलिगेशन के साथ जाना था लोहन्दा गांव
लोहन्दा कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अगवाई में मंगलवार को लोहन्दा गांव में सपा का डेलिगेशन जाना था।जहां प्रयागराज में प्रदेश अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया तो दूसरी तरफ कौशांबी जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव को उनके सिराथू वार्ड नंबर 6 स्थित घर में हाउस अरेस्ट किया गया है।कहा- नाकामी छुपाने के लिए प्रशासन को आगे किया गया है।