सिराथू: संगम में अस्थियां प्रवाहित करने जा रहे परिवार की कार टायर फटने के कारण अझुवा के पास पलटी, एक महिला हुई घायल
सोमवार सुबह नेशनल हाईवे सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा के करीब एक बोलेरो गाड़ी का टायर अचानक फटने से गाड़ी सड़क किनारे पलट गई है। इस गाड़ी में आठ लोग मौजूद थे एक महिला चंपा देवी घायल हुई थी। 7 लोग बाल बाल बच गए।स्थानीय इलाज के बाद सभी लोग संगम रवाना हो गए हैं।बताया जाता है कि बिजनौर के लोग अस्थियां लेकर संगम प्रवाहित करने जा रहे थे।एकबड़ा हादसा टल गया है।