छतरपुर: कांग्रेस नेता पर मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई, दिया आवेदन
छतरपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्राम पंचायत चौक की रहने वाली ज्योति राजपूत ने नेता राजेंद्र सिंह चौक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वह कई बार शिकायत कर चुकी है।वही इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने आज 07 अप्रैल दोपहर करीब 3:30 बजे एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।