पिपरा: हरिहरगंज नगर पंचायत की पहली बैठक में विकास को मिली रफ़्तार, ₹37 करोड़ की कार्ययोजना पारित
Pipra, Palamu | Apr 4, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत की पहली बैठक शनिवार दोपहर 2:00 बजे नगर अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी ने किया। इस दौरान नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई।