11 करोड़ की ठगी का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Nangloi Jat, North West Delhi | Nov 25, 2026
दिल्ली पुलिस ने जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 11 करोड़ 10 लाख की ठगी मामले में एक साल से फरार आरोपी को महाराष्ट्र के खोपोली से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 50 हजार का इनाम था और उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी केस दर्ज हैं। पुलिस उसकी नेटवर्क की जांच कर रही है।