निज़ामाबाद: राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में किया सेवा कार्य, बुजुर्गों को वितरित किए फल व मिष्ठान
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित अम्बरपुर वृद्धाश्रम में आज शुक्रवार के दिन दोपहर 2 बजे सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के यूथ जिला अध्यक्ष हरिओम उपाध्याय ने किया और इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को फल, मिष्ठान वितरण किया।