हसनपुर: सैदनगली पुलिस और ₹25000 के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार
सैदनगली थाना क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर विक्की खान और पुलिस के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। सैदनगली थाना क्षेत्र में पुलिस वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी।