रीठी: रीठी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य वाहन रैली, युवाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
Rithi, Katni | Apr 14, 2026 135वीं जयंती पर नगर में उमड़ा जनसैलाब, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, पुलिस रही मुस्तैद कटनी जिले के रीठी नगर में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नगर में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लेकर शक्ति प्रदर्शन किया।