शिवहर: शिवहर प्रखंड कार्यालय में श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों ने कर्मियों के साथ किया बैठक
शिवहर प्रखंड कार्यालय में श्रम अधीक्षक शिवहर के नेतृत्व में बैठक किया गया है. जिसमें श्रमिकों को श्रम संसाधन विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया है. इसमें शामिल मजदूरों को एक दिन का दैनिक मजदूरी भी प्रदान की गई है. बैठक में लेखा कार्ड, विवाह सहायता अनुदान, शिक्षा अनुदान, मातृ अनुदान के विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया है।