कैराना: भूरा गांव में गुर्जर समाज की हुई पंचायत, जनपद में गुर्जर भवन बनाने पर जताई सहमति
रविवार को गांव भूरा में शैलेन्द्र चौधरी एडवोकेट के सुबे सिंह फार्महाउस पर गुर्जर समाज के 84 गांवों के जिम्मेदार लोगों की पंचायत की गई, जिसकी अध्यक्षता 84 खाप के चौधरी रामपाल सिंह व संचालन राजकुमार एडवोकेट ने किया। इस दौरान बताया गया कि जनपद शामली में एक गुर्जर भवन बनना चाहिए। गुर्जर भवन में अच्छी किताबों की लाइब्रेरी, छात्रावास बनाया जाना चाहिए।