कैराना: विधायक नाहिद हसन ने नगर के CHC का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होने पर दी चेतावनी
सोमवार को सपा विधायक नाहिद हसन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर विधायक ने मरीजों को मिलने की चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्साधीक्षका डॉ. शैलेंद्र चौरसिया से बातचीत की। विधायक ने कहा कि सीएचसी से नवजात को प्राइवेट क्लीनिकों पर भेजने की शिकायत मिल रही है, इसमें सुधार करने की चेतावनी दी गई।