कैराना: कांधला में व्यक्ति को वेज के बजाय दे दी नॉन वेज बिरयानी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
हरिद्वार से स्नान कर कांधला पहुंचे अनुज त्यागी ने बताया कि उसने एक विक्रेता से वेज बिरयानी मांगी थी, जिस पर विक्रेता ने उसे आश्वासन देते हुए नॉन वेज बिरयानी दे दी। वहीं, मौके पर हंगामा हो गया, जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी विक्रेता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।