कैराना: मंडावर गांव में 6 अगस्त को प्रधान पद के उपचुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारी, SDM व CO ने किया निरीक्षण
ब्लॉक क्षेत्र के गांव मंडावर के प्रधान अब्बास का बीमारी के चलते निधन हो गया था, जिसके बाद से पद रिक्त चल रहा है। मंगलवार यानी छह अगस्त को उपचुनाव का मतदान होना है। इसी को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव व सीओ अमरदीप मौर्य ने गांव में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।