बीकानेर: मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में सूने मकान में सेंधमारी, चोरों ने जेवर व नकदी की चोरी की
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। एफसीआई गोदाम के पीछे भादू मार्केट के पास स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर जेवर और नकदी पार कर ली। घटना 18-19 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। परिवादिया धापूदेवी पत्नी ओमप्रकाश खुड़िया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह परिवार सहित गजनेर में शादी समारोह में गई हुई थीं। इसी दौरान चोरों