कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में सोनौली हाईवे पर भीड़ के बीच पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनौली हाईवे पर जाम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर, पुरानी रंजिश में मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, व पूरे मामले की जान शुरू कर दी है पुलिस की माने तो तेनुआहारी विशंभर पुर निवासी, छोटू प्रसाद व सरमैन ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है।