कैंपियरगंज: रइकाबेल में प्रेमिका के चक्कर में पिटाई के बाद युवक ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत
कैंपियरगंज थानाक्षेत्र के रइकाबेल निवासी सुदामा चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, कि उसके बेटे के मोबाइल पर मंगरु चौराहे पर एक पहचान की युवती से मिलने का मैसेज आया, इस पर अनमोल अपने साथी परमात्मा चौधरी के साथ वहां पहुंचा, जहां रास्ते में कुछ लोग खड़े थे, जो इसे देखते ही मारने पीटने लगे किसी तरह से घर आया और जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।