कैंपियरगंज: चिलवाताल थाना क्षेत्र में गौ तस्करी और हत्या के प्रयास के आरोप में 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौ तस्करी करने व हत्या का प्रयास करने के आरोप में 25 के इनामिया अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पुलिस टीम द्वारा आज चेकिंग के लिए रोका गया तो जान से मारने के नियत से ट्रक को पुलिस टीम पर चढ़ाकर भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ लिया, पुलिस ने इस ट्रक से 7 गौवंश व घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद कर लिया।