कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में युवक की मौत पर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, अनमोल के पिता ने बताया कि लड़की का उसके बेटे के मोबाइल पर मैसेज आया था, मिलने का जिसको लेकर जब वह मिलने पहुंचा तो कुछ रिश्तेदारों ने उसे जमकर पीट कर घायल कर दिया, इससे क्षुब्द होकर उसने आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।