बास्तानार: बस्तर में खरीफ सीजन 2026 के लिए कलेक्टर ने दिए शत-प्रतिशत फसल बीमा के निर्देश
आगामी खरीफ सीजन में जिले के किसानों को आर्थिक सुरक्षा कवच देने के लिए फसल बीमा से बीमित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी सिलसिले में कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में मंगलवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई।