गोपालगंज: जिला परिषद की सामान्य बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा, समाधान का मिला भरोसा
शहर के जादोपुर रोड स्थित जिला परिषद के सभागार भवन में जिला परिषद सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से डीडीसी व जिला परिषद के अध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर आश्वासन भी दिया गया।