कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी पूर्व टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में पड़ोस के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमला में जख्मी दोनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।