गोपालगंज: गोपालगंज में गोपालपुर और भोर पुलिस ने ट्रक और पिकअप से 3500 लीटर शराब जब्त की, एसपी अवधेश दीक्षित ने दी जानकारी
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना की पुलिस और भोरे थाने की पुलिस ने ट्रक और पिकअप से 3500 लीटर शराब बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मौके से ट्रक और पिकअप को जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने होली को लेकर यह लगातार कार्रवाई कर रही है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।