गोपालगंज: पांडे परसा टोला में युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल पहुंचा
जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय परसा टोला गांव स्थित एक नव निर्मित मकान से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद सोमवार को दोपहर 2:00 बजे शव परिजनों को शौप दिया।मृतक की पहचान सिवान जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन गांव निवासी कैलाश यादव के रूप में किया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गई है।