कलीनगर: छठ घाट पर नहीं बनीं छठ वेदियां, ग्रामीणों ने अव्यवस्थाओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के श्रीनगर गांव में शिव मंदिर के पास स्थित मुख्य छठ घाट पर वेदियों का निर्माण न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। छठ महापर्व नजदीक होने के बावजूद घाट पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कराई गई हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों के खिलाफ रोष जताया।ग्रामीणों का कहना है कि घाट परिसर में जगह-जगह बड़े-बड़े