द्वारका: विजय एन्क्लेव से द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने एक कुख्यात सेंधमार को किया गिरफ्तार ,सोने चांदी के जेवरात बरामद
द्वारका ज़िले की अंतु बर्गलरी सेल ने एक कुख्यात सेंधमार को डाबड़ी के विजय एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश की पहचान दीपक निवासी उत्तम नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इसके पास से चोरी किये सोने चांदी के जेवरात और 40 हज़ार रूपए की कीमत की बिजली की वायर बरामद की है। इसके ऊपर पहले से ही सेंधमारी के 4 मामले दर्ज़ है।