द्वारका: द्वारका क्राइम ब्रांच की टीम ने लग्जरी गाड़ी चुराने वाले गैंग के 5 मेंबर को उत्तराखंड और पंजाब से किया गिरफ्तार
द्वारका जिले की क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी दिल्ली से लाखों कीमत की लग्जरी गाड़ियों को चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में बेचने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित 5 आरोपियों को उत्तराखंड और पंजाब से गिरफ्तार किया है। इस मामले में 2 करोड़ से ज्यादा कीमत की 14 गाड़ियां बरामद की गई है।