द्वारका: नंगली डेयरी से द्वारका एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 150 पेटी अवैध शराब की बरामद
द्वारका ज़िले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक शराब तस्कर को नजफगढ़ के नंगली डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम चिराग उर्फ़ दीपक है जो नरेला के घोगा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 150 पेटी अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पो बरामद किया है। आरोपी के ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी का एक मामला अलीपुर थाने में दर