द्वारका: सीतापुरी बस स्टैंड से डाबड़ी थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 2 मोबाइल बरामद
डाबड़ी थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को डाबड़ी के सीतापुरी बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम दीपक उर्फ़ काला और करन कुमार उर्फ़ नेपाली है। पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी को बरामद किया है। दोनों बदमाशों के ऊपर पहले से ही झपटमारी और लूटपाट सहित 6 मामले दर्ज़ है।