द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाके में हुई हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा द्वारका एएटीएस की टीम ने कर लिया है। इस मामले में आरोपी सुरेश गंगवार को द्वारका जिले से गिरफ्तार किया गया है। वारदात में इस्तेमाल चाकू के अलावा मोबाइल और कपड़े को भी पुलिस ने जप्त किया है।