घाघरा: घागरा प्रखंड के कई पूजा पंडालों और मंदिरों में मां कुष्मांडा की पूजा धूमधाम से आयोजित हुई
Ghaghra, Gumla | Oct 14, 2026 घागरा प्रखंड क्षेत्र में नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों एवं पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां कुष्मांडा की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।