खानपुर: खानपुर कस्बे में षष्ट पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल महाराज का भव्य स्वागत किया गया
खानपुर कस्बे में षष्ट पीठाधीश्वर द्वारकेश लाल महाराज का आज शनिवार को सुबह 11:30 बजे के लगभग कस्बे वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महाराज बड़ोदरा से पधारे जो की शेरगढ़ बारां के श्रेष्ठ निधि कल्याण राय प्रभु की प्राचीन मंदिर की भव्य परिक्रमा में भाग लेंगे । महाराज के खानपुर आगमन पर व्यापार महासंघ व कस्बे वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।