डुमरांव: मूसहरवा डेरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने एक व्यक्ति को कुचला, गंभीर रूप से घायल
Dumraon, Buxar | Feb 15, 2025 मूसहरवा डेरा के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शनिवार की दोपहर 1 बजे हुआ जब 37 वर्षीय इंद्रजीत कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।