डुमरांव: प्रतापसागर के पास सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची की मौत, पुलिस ने मोटर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया
Dumraon, Buxar | Feb 14, 2025 गुरुवार को प्रतापसागर के समीप हुए सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को वाहन मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे मृत बच्ची निभा कुमारी के पिता शंकर महतो उर्फ शंकर जी सिंह ने थाने में आवेदन देकर मोटर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।