डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर के पास सड़क हादसा, डीसीएम ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल
Dumraon, Buxar | Feb 15, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर पुराना भोजपुर के समीप सड़क दुर्घटना में एक डीसीएम ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार की सुबह 7 बजे पुराना भोजपुर के समीप हुई। मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर निवासी संजय यादव अपने वाहन में बिजली विभाग का सामान लेकर गाजीपुर जा रहा था। पिछले कई दिनों से हाइवे पर भीषण जाम के कारण वह सो नहीं सका था।