सतबरवा: पूर्व प्रमुख प्रमिला देवी ने सतबरवा की मलय नदी पर पुल निर्माण की मांग की, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सर्वाेदय +2 विद्यालय के समीप स्थित मलय नदी पर पुल निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। पूर्व प्रमुख प्रमिला देवी ने शनिवार दोपहर 4 बजे हेमंत सोरेन से पुल बनवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यहां पहले एक छलका पुलिया बनी हुई थी, जो अब पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।