हरिद्वार: बहादराबाद में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने साइबर ठगी से बचाव को लेकर ई-रिक्शा चालकों को किया जागरूक
साइबर ठगी की बढ़ती वारदातों से बचने के लिए SSP परमेंद्र डोभाल के आदेश पर जिले भर में पुलिस ने अभियान चलाया है। यहां बहादराबाद में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ई-रिक्शा चालकों को साइबर ठगी से बचने के लिए कई जानकारियां दीं। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी कीमत पर अपना एटीएम पिन किसी को भी ना दें।