हरिद्वार: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले हरिद्वार में आयोजित होंगे कार्यक्रम, CCR भवन में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने की बैठक
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देशभर में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धर्मनगरी हरिद्वार के मठ मंदिरों के साथ ही गंगा घाटों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में 14 जनवरी को हरि की पौड़ी पर दीपदान होगा। साथ ही श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी।