हरिद्वार: नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर शुरू हुआ मनसा देवी रोपवे, 31 दिसंबर को लीज समाप्ति के बाद हो गया था बंद
31 दिसंबर से बंद पड़े मनसा देवी मंदिर के रोपवे का संचालन आज से शुरू हो गया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 3 महीने के लिए संचालन कर रही मौजूदा कंपनी को ही रोपवे चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। 3 महीने की अवधि के अंदर जिला प्रशासन और नगर निगम को रिटेंडरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जल्दी ही रोपवे के लिए नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया की जाएगी।