हरिद्वार: पथरी पुलिस ने एक ही दिन में अलग-अलग क्षेत्रों से 3 वारंटियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर तीनों को भेजा जेल
हरिद्वार की पथरी थाना पुलिस ने एक ही दिन में 3 वारंटियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। पथरी पुलिस का दावा है कि लंबे समय से यह फरार चल रहे थे और कोर्ट ने भी कई बार इनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था, लेकिन लगातार ठिकाने बदलने के चलते यह गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पथरी पुलिस ने मनोज रावत, इसरार और फरखान को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है।